VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित किया, कहा - यही बदलाव का सही समय...
VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित किया, कहा - यही बदलाव का सही समय...
पटना, 29 अक्टूबर। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज चुनावी मैदान में ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
- वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित किया, कहा - यही बदलाव का सही समय
- 20 साल से चल रही खटारा सरकार को बिहार की भलाई के लिए बदलना जरूरी: मुकेश सहनी
- नीतीश कुमार कुर्सी की लालच में बिहार को भूल गए: मुकेश सहनी
पटना, 29 अक्टूबर। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज चुनावी मैदान में ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
इस क्रम में उन्होंने मुजफ्फरपुर के सकरा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि बदलाव का यह सही समय है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें नया बिहार बनाना है।
उन्होंने कहा कि 20 साल से चल रही इस खटारा सरकार को बिहार की भलाई के लिए बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं पर यह जवाबदेही है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए?
उन्होंने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं। आज वे कुर्सी की लालच में बिहार को भूल गए हैं। आज बिहार के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। इस दर्द को मैंने खुद महसूस किया है, इस कारण मुझे यहां के युवाओं को इस मझधार से बाहर निकालना है।
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आज जो कह रहा हूँ, उसे पूरी ताकत लगाकर पूरा भी करूंगा और बेहतर बिहार बनाकर दिखाऊंगा।
उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि आज मुझ जैसे अति पिछड़े और मल्लाह के बेटे को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार महागठबंधन की ओर से बनाया गया है। उन्होंने लोगों से एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर बिहार के लिए युवाओं को मौका देना होगा।